फर्जी बैनामा कर हड़पी जमीन, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- सिखेड़ा के गांव निराना क्षेत्र में भू-माफियाओं द्वारा एक मृत व्यक्ति के जाली दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की जमीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सिखेड़ा पुलिस ने 12 नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साउथ सिविल लाइन्स निवासी संध्या ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कुछ संगठित भू-माफियाओं ने उसकी और उनके नाबालिग बेटे की पैतृक भूमि को अवैध रूप से अपने नाम करा लिया। संध्या के मुताबिक उनके ससुर मुंशी सिंह निवासी गांव निराना की मृत्यु 10 नवंबर 1996 को हो चुकी थी। लेकिन भू-माफियाओं ने उनकी मृत्यु के तीन साल बाद 29 अक्टूबर 1999 को एक फर्जी बैनामा तैयार कर लिया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपियों ने राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन का दाखिल-खारिज भी अपने पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.