उन्नाव, अप्रैल 17 -- पुरवा। धोखाधड़ी कर भूमि का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गढ़ी थोक हिलौली निवासी श्रीराम ने बताया कि गांव की भूमि संख्या 2303 उनके परिवार के शिवराम के नाम दर्ज थी, जिनकी 40 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। कोई वारिस न होने के कारण वह भूमि पर खेती कर रहा था। आरोप है कि 26 दिसंबर 2024 को कुछ लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर मदारी नामक व्यक्ति को खड़ा कर बैनामा करा लिया। पीड़ित ने बताया कि बैंक खाता और मोबाइल नंबर भी गलत दर्शाए गए हैं। थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...