संभल, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बहलोलपुर निवासी सुरेश ने बताया कि उसने गांव गजाधरपुर निवासी सुंदरलाल शर्मा से एक मकान खरीदा था, जिसकी वसीयत 30 जून 2002 को सुंदरलाल के मामा लौकी द्वारा की गई थी। आरोप है कि इसी संपत्ति को हड़पने के लिए 27 नवंबर 2025 को विपिन कुमार उर्फ विपिन शर्मा और उसके साथियों ने साजिश रचकर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। पीड़ित का आरोप है कि इस फर्जी बैनामे में जोधराज, रमेश समेत अन्य लोगों ने गवाह बनकर भूमिका निभाई। जब सुरेश ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.