फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। हुसेनगंज थाना के बड़ागांव निवासी अरविंद सोनकर ने अपनी पैतृक जमीन का फर्जी बैनामा कर हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है। अरविंद ने बताया कि जमीन उनके नाम वरासत में दर्ज है। उनके पिता की मृत्यु 17 जनवरी 2022 को हो चुकी है। 23 अप्रैल 2025 को रायबरेली के मीरपुर करकशा निवासी राजू ने खुद को उनके पिता बताकर फर्जी आधार कार्ड व दस्तावेज तैयार किए और हजारीलाल निवासी बड़ागांव के नाम जमीन का बैनामा करा दिया। इस जालसाजी में गढ़ीवा निवासी रामचन्द्र और ऊंचाहार रायबरेली निवासी अजय कुमार को गवाह बनाया गया। यह भी पढ़ें- जमीन हड़पने के आरोप में केस दर्ज, कार्रवाई शून्य मामले की शिकायत कोतवाली में की गई, लेकिन अब तक न रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही कोई कार्रवाई हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.