फर्जी बैनामा कर जमीन कब्जाने और मारपीट की धमकी का आरोप
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी। थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम संदौली उमरपुर निवासी मनीष कुमार ने फर्जी बैनामा कर भूमि कब्जाने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संदौली उमरपुर निवासी मनीष कुमार पुत्र स्व. माखन लाल ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम संदौली स्थित एक भूमि को वर्ष 2005 में उन्होंने व उनकी मां सम्पता देवी ने गुरुदत्त पुत्र बैजू से क्रय किया था। आरोप है कि तीन मार्च को वह अपने प्लाट पर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी गांव के शिवपूजन, सोनू, शिव कुमार व रामरूप वहां पहुंचे और भूमि को अपना बताते हुए बाउंड्री तोड़ने लगे。
मारपीट और धमकी विरोध करने पर विपक्षियों ने कथित रूप से मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि उक्त भूमि का फर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.