फर्जी बैनामा कराने वाले चार गिरफ्तार
बदायूं, जून 7 -- धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का बैनामा कराने के मामले में दातागंज कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वादिनी की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर फर्जी आधार कार्ड बनवाया गया और जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। दातागंज कोतवाली पुलिस ने जमीन हड़पने के एक चर्चित मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने बताया कि कदीर खां पुत्र रियात अली, मुस्ताक खान पुत्र रियात अली निवासी गांव भुंडी थाना उसहैत व लालाराम पुत्र मनोहर लाल और प्रेमपाल पुत्र जगदीश निवासी गांव कलक्टरगंज थाना उसावा को बरेली तिराहा, दातागंज से गिरफ्तार किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ साल 2025 में दर्ज मुकदमे में धोखाधड़ी, कूटरचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.