फर्जी बैनामा कराने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अप्रैल 1 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी सन्नी देवल पर आरोप है कि उसने मूल काश्तकार की जगह फर्जी व्यक्ति खड़ा कर बैनामा कराया। जालसाजी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.