चंदौली, जून 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर पुलिस ने फर्जी जमीन बैनामा कर 8.45 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर धानापुर के नरौली मोड़ से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पर फर्जी आधार और पैन कार्ड तैयार कर दूसरे व्यक्ति को जमीन मालिक बताकर दो बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री करा दी और पूरा पैसा हड़पने का आरोप है।पुलिस के अनुसार पूरा चेता दूबे गांव निवासी लक्ष्मीना देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी गांव पूरा सीता मिश्र निवासी मनीष मिश्रा ने उसके घर के पास स्थित जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने स्वयं को जमीन मालिक से संपर्क में बताते हुए 8.45 लाख रुपये में दो बिस्वा जमीन दिलाने का सौदा तय कराया। पीड़िता से 7.50 लाख रुपये नगद तथा 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ले ...