फर्जी बैनामा कराकर मकान बेचने में तीन पर केस
रामपुर, मई 30 -- रामपुर। नई दिल्ली ई 350 ग्रेटर कैलाश निवासी ऋषभ राणा ने कोर्ट में दिए शिकायत पत्र में कहा था कि उसके पिता प्रीतम सिंह राणा का रीवर साइड होटल था। जिसे बाद में उन्होंने बेच दिया था। इसके बाद उन्होंने शहर कोतवाली में मोहल्ला कुतुब मियां की फाटक पर एक आवासीय मकान खरीदा था। जिसके सभी कागज उनके पिता के नाम पर है। इस आवास में दो पक्के मकान बने थे और कुछ खाली जगह थी। ऋषभ राणा के अनुसार इस मकान की जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य के पास नहीं थी। करीब आठ साल पहले बीमारी के कारण उनके पिता की मौत हो गई। आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उनके पास फोन आया आपके मकान पर बिक्री का बोर्ड लगा है। जिस पर आपकी माता सुधारानी की वसीयत का हवाला दिया गया है। यह जानकारी होने पर वह अपनी मां व बहन के साथ रामपुर आया। यहां पर आकर मालूम हुआ कि आरोपी रणजीत सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.