महाराजगंज, जुलाई 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के ग्राम मंगलापुर में ग्राम की बंजर भूमि को फर्जी तरीके से तीन बार अलग-अलग चौहद्दी दिखाकर बैनामा कर दिया जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इसकी शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान रामदास ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर करते हुए उन्हें मामले से अवगत कराया है। जबकि इस जमीन के सीमांकन के लिए पूर्व प्रधान की शिकायत पर 10 मार्च-2021 को तत्कालीन एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर भूमि का सीमांकन भी करा दिया था। पूर्व ग्राम प्रधान रामदास ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम सभा की भूमि बंजर के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त बंजर भूमि को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा 12 फरवरी-2025 को गलत तरीके से बैनामा करा लिया गया। एक ही आराजी नंबर वाली उक्त बंजर भूमि को तीन बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.