फतेहपुर, अप्रैल 4 -- खागा। कोतवाली पुलिस ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने खुद को स्वयं भूमि मालिक बताकर फर्जी बैनामा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संजय कुमार (32) और हीरालाल (60) निवासी ग्राम रामचौरा भरवारी, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी शामिल हैं। दोनों को 3 अप्रैल की रात पूर्वी बाईपास, कस्बा खागा से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने एक व्यक्ति की जमीन को हड़पने के लिए फर्जी कागजात तैयार किए। हीरालाल ने खुद को असली जमीन मालिक योगेन्द्र दत्त बनकर प्रस्तुत किया जबकि संजय कुमार ने अपने नाम पर बैनामा करा लिया। बाद में इस जमीन को तीसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पैसों के लालच में आकर इस धोखाधड़ी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.