शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। मामला 15 सितंबर का है, जब ददरौल निवासी आदेश कुमार ने अशोक कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक कुमार को खिरनीबाग ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.