फर्जी बैंक अधिकारी बन साइबर ठगों ने उड़ाए 1.13 लाख रुपये, केस
रामपुर, जुलाई 26 -- रामपुर। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक युवक से 1.13 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना रामपुर में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी वैभव सैनी ने बताया कि 10 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को एक्सिस बैंक की कर्मचारी अनन्या मलिक बताया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी देकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने के बहाने एक वेबसाइट पर भेजा और कार्ड की जानकारी भरवा ली। कुछ देर बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 71,793.82 रुपये और 41,698.99 रुपये, कुल 1,13,492.81 रुपये कटने के संदेश आए। जब उसने कॉल करने वाली महिला से संपर्क किया तो उसे 24 घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.