मेरठ, फरवरी 9 -- सरधना। नगर में नामी कंपनियों के टैग लगाकर फर्जी बेडशीट तैयार करने के बड़े कारोबार पर अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एसओजी टीम की छापामार कार्रवाई और नगर के बड़े व्यापारियों द्वारा की गई कार्रवाई की मांग के बाद आज जीएसटी विभाग की टीम सरधना पहुंच सकती है। सूत्रों की माने तो इस बार अधिकारी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं। उधर, जीएसटी की संभावित जांच को लेकर बेडशीट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें, कि चार दिन पूर्व एसओजी टीम ने सरधना में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर फर्जी ब्रांड के टैग लगी बेडशीट का जखीरा पकड़ा था। इस कार्रवाई में करीब 70 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया था। तीन गोदाम संचालकों और कई मजदूरों को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में पुलिस द्वारा कथित सेटिंग के चलते उन्हें छोड़ देने के आरोप भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.