मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। फर्जी बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बनकर सरकारी शिक्षकों से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार शाम मऊ पुलिस टीम ने बरेली से दोनों आरोपियों को दबोचा। मामले का खुलासा सोमवार को एसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षकों को स्थानांतरण और जांच के नाम पर डराकर उनसे पैसे वसूलते थे। दोहरीघाट में तैनात एक शिक्षिका से 50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि गिरोह अब तक 90 से अधिक शिक्षकों को निशाना बनाकर करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। गिरफ्तार आरोपी बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी और सीवीगंज थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनके खिलाफ बरेली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और घोसी में छह...