अंबेडकर नगर, अप्रैल 28 -- टांडा, अंबेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के दम पर सरकारी नौकरी हासिल करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। थाना अलीगंज पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर की सहायक अध्यापिका के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के नेहरू नगर निवासी प्रतिमा पत्नी दिलीप कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और शिक्षिका के दस्तावेजों को फर्जी बताया। शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि शिक्षिका ने नौकरी के दौरान जो शैक्षिक अभिलेख जमा किए थे उनमें श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के नाम से जारी बीएड अंकपत्र भी शामिल था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.