बुलंदशहर, फरवरी 28 -- तहसील बुलंदशहर के गांव निजामपुर निवासी हरस्वरूप शर्मा ने आयोग में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके आवास पर घरेलू विद्युत कनेक्शन लगा है, जिसका मासिक बिल सामान्यतः 600 रुपये के आसपास आता था। 24 सितंबर 2024 को अधिशासी अभियंता द्वारा मीटर बदलवाया गया, जिसके बाद 30 सितंबर 2024 को 22,310 रुपये का बिल भेज दिया गया। शिकायत करने पर विभाग ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और 49,986 रुपये बकाया दर्शाते हुए वसूली का दबाव बनाया। पीड़ित के अनुसार विभागीय कर्मचारियों ने गलत बिल सुधारने के बजाय वसूली का दबाव बनाते हुए 52,225 रुपये का बिल जारी कर दिया। इससे उन्हें आर्थिक हानि के साथ मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ी। मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। आयोग ने विद्युत विभाग द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.