मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के खतौली मोबाइल टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय जीएसटी चोरी पकड़ी है। मेरठ के मटौर में फर्जी कंपनी कागजों में दिखाकर वहां से ई-वे बिल के जरिए बिना बिल्टी हरियाणा में सप्लाई हो रहे माल की टीम ने एक गाड़ी जब्त की है। टीम अधिकारियों ने 20 लाख रुपये की माल से भारे वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हरियाणा की डीजीजीआई और मेरठ के एसआईबी ज्वाइंट कमिश्नर को भी इस मामले से अवगत कराकर जांच के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर के शाहपुर में जीएसटी की खतौली मोबाइल यूनिट के सहायक आयुक्त नितिन कुमार वाजपेयी ने 20 लाख रुपये मूल्य की 10070 किलो लेड इनगाट्स से भरे वाहन को जब्त किया है। यह वाहन मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर से माल लेकर हरियाणा के लिए निकला था, लेकिन वाहन परिवहन के लिए मेरठ के मटौर की फर्जी...