आगरा, अप्रैल 8 -- जीएसटी से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक कारोबारी को लाखों रुपये के टैक्स पेनल्टी का नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। सिकंदरा क्षेत्र निवासी कारोबारी विष्णु शर्मा ने खुद को सीए बताने वाले तीन लोगों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। विष्णु शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह एक फर्म संचालित करते हैं। अप्रैल 2024 में विमल सिंह, हरवंश कटारिया उर्फ हैरी और अभिषेक दुबे ने उनसे संपर्क किया। खुद को सीए बताया और उनकी फर्म का जीएसटी कार्य संभालने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर उन्होंने फर्म की यूजर आईडी और पासवर्ड साझा कर दिया।आरोप है कि आरोपियों ने इन जानकारियों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये के लेनदेन दर्शाते हुए बिलिंग कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 27 अप्रैल 2025 को एक फ...