फर्जी बिजली कर्मियों को व्यापारी ने दबोचा, पुलिस ने पहले छोड़ा फिर किया गिरफ्तार
लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नाका में फर्जी बिजली कर्मियों को एक उपभोक्ता ने शनिवार को साथियों की सूझबूझ से पकड़वाया, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया, जिससे व्यापारी आक्रोशित होकर घेराव प्रदर्शन की तैयारी करने लगे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने दिखा दी। हुआ यूं कि नाका हिंडोला में याराना इलेक्ट्रानिक्स नाम से अयाज खान की दुकान है। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से अयाज की दुकान पर कुछ लोग खुद को बिजली कर्मी बताकर आ रहे थे। कथित बिजली कर्मियों का तर्क था कि अयाज दुकान में बिजली चोरी करते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के बेतुके आरोप लगाए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अयाज से कहीं अलग मिलकर बात करने का भी प्रस्ताव दिया। शक होने पर व्यापारी ने नाका पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.