मेरठ, मार्च 15 -- हापुड़ के विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत ग्राम हरोड़ा मोड़ थाना सिम्भावली क्षेत्र से कुछ असामाजिक तत्व स्वयं को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं के घरों एवं दुकानों पर जाकर विद्युत मीटरों की जांच के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं को अलर्ट किया और ठगी करने वाले गिरोह से सचेत रहने की अपील की। बताया कि गत दिवस एक उपभोक्ता द्वारा दूरभाष के माध्यम से विभाग को सूचना दी गई कि क्षेत्र में बिजली कर्मियों का ठग गिरोह घूम रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है तथा ऐसे मामलों में तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है। बिजली अफसरों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की मीटर चेकिंग अथवा प्रवर्तन कार्यवा...