भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता फर्जी बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट बनाकर डीबीटी के लाभुकों के पैसे उड़ाने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने इस मामले में पीरपैंती के आरोपी राजकिशोर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वृद्धा पेंशन, बाढ़ राहत आदि को लेकर लाभुकों को मिले पैसे आरोपी उड़ा रहा था। साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के पास से लगभग 350 लाभार्थी का फर्जी सिलिकॉन बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट बरामद किया गया। साथ ही 150 से अधिक एटीएम भी उसके पास से बरामद किए गए हैं। इस बात की आशंका है कि इस तरह की ठगी करने वाले आरोपी के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...