फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी की जमानत पर सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान गिरफ्तार फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी जयप्रकाश कुमार की जमानत अर्जी पर एसीजेएम-आठ राधेश्याम के कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई है। कोर्ट ने मिठनपुरा थानाध्यक्ष को कोर्ट में केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। इस अर्जी पर नौ जुलाई को अगली सुनवाई होगी।जयप्रकाश जमुई जिला के तेलियाडीह गांव का रहने वाला है। उसे चैपमैन स्कूल परीक्षा केंद्र से 28 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी बनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन व वीडियोग्राफी करने वाले को शक हो गया। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। पूछताछ में उसने परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले गिरोह के पांच शातिरों का नाम भी बताए थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.