अयोध्या, मई 16 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। तहसील मिल्कीपुर में खुद को अधिकारियों का खास बताकर लोगों से ठगी और दलाली करने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाते हुए एक पीड़ित ने जिलाधिकारी अयोध्या को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खंडासा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर अमानीगंज निवासी मोनू पुत्र स्व. देवी प्रसाद ने जिलाधिकारी अयोध्या को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदने के लिए तहसील में बैठने वाले एक कथित बाबू के माध्यम से उसके भाई व उसकी पत्नी को रुपये दिए थे। आरोप है कि बाद में उक्त लोगों ने उसके साथ कूट रचना और जालसाजी कर रुपये हड़प लिए। यह भी पढ़ें- गांव में पहुंचकर पेयजलापूर्ति की जानकारी कीहरदोई। राज्य पेयजल स्वास्थ्य मिशन के तहत भारतीय प्रबंध संस्थान की पांच सदस्यीय टीम हरदोई में कछौना ब्लाक के ग...