लखनऊ, मई 9 -- फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनाए जाने के खिलाफ मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के बैनर तले थारू जाति के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्टीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने कहा कि आरक्षण व अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कई जिलों में पिछड़ी जातियां फर्जी तरीके से थारू व गोंड जाति का प्रमाण पत्र बनवा रही हैं। धांधली का लगातार खुलासा हो रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन मामलों की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...