मथुरा, अप्रैल 5 -- थाना जैंत पुलिस और मिशन शक्ति टीम की सनसिटी के पास शनिवार रात बाइक सवार से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की जबावी फायरिंग में पैर में गोली लगने से महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी शातिर घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरादम कर उपचार को संयुक्त हॉस्पिटल वृंदावन में भर्ती कराया। आरोपी पर मथुरा, राजस्थान के विभिन्न थानों में बलात्कार, छेडखानी, एनडीपीएस एक्ट आदि 11 मामले दर्ज हैं। सीओ सदर बाजार पीतम पाल सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी, निरीक्षक जैंत विवेक कुमार, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, महिला उप निरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, उप निरीक्षक दुष्यंत कौशिक, केशव वशिष्ठ, संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति सुरक्षा के साथ ही वांछित, इनामियों की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.