रामपुर, मार्च 17 -- शाहबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण में फर्जी फोटो अपलोड करने के मामले में ग्राम पंचायत सचिव को बीडीओ ने दूसरा नोटिस जारी किया है। पहले नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन करीब एक माह बीतने के बाद भी जवाब नहीं दिया गया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव खिरका निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार ने लोकनिर्माण विभाग से संबंधित सड़क निर्माण कार्य को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार को सौंपी गई थी। आरोप है कि सचिव ने स्थलीय निरीक्षण के नाम पर किसी अन्य स्थान की फोटो पोर्टल पर अपलोड कर शिकायत का निस्तारण कर दिया।दोबारा शिकायत होने पर एडीओ को-ऑपरेटिव की जांच में गलत फोटो अपलोड करने का मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जिसके बाद फरवरी में बीडीओ की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.