फर्जी फोटो से छवि बिगाड़ने का आरोप, हाईकोर्ट जाएंगे ठुकराल
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उनके फर्जी फोटो तैयार किए और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत एसएसपी, एसपी, सीओ, एलआईयू और साइबर अपराध कार्यालय में करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि अब वह उच्च न्यायालय का रुख कर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। बुधवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए ठुकराल ने कहा कि संदीप सिंह और बिट्टू ठुकराल के नाम से कथित फर्जी पहचान बनाकर एआई की मदद से उनके फोटो तैयार किए गए। आरोप लगाया कि एक फोटो में उन्हें गोल टोपी पहने दिखाया गया, जबकि दूसरे में आरकेटी लिखा डंपर दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे फोटो प्रसारित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.