मुंगेर, मई 3 -- तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की खैरा पंचायत के खैरा डोराय गांव में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी गुलशन कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर वर्ष 2025-26 में योजनाओं के नाम पर गलत तरीके से राशि निकासी किए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार गांव में योजना संख्या 20379412 के तहत जय किशोर सिंह के खेत के पास चेक डैम निर्माण तथा योजना संख्या 20595029 के तहत सिकंदर सिंह के खेत से महनय नदी तक डांड (नाला) की खुदाई की स्वीकृति दी गई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ, बावजूद इसके फर्जी फोटोग्राफी के आधार पर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। शिकायतकर्ता ने इसकी निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में आवेदन की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.