संभल, मार्च 12 -- बहजोई महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक अजय कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अजय कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2017 से 2026 तक बहजोई महाविद्यालय के प्रबंधक रहे और अपनी टीम के साथ संस्था को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आरोप लगाया कि वर्ष 2026 के प्रबंध समिति चुनाव में वह दोबारा प्रबंधक पद के प्रत्याशी थे। चुनाव के दौरान टीटू गुप्ता नाम की एक फर्जी फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ दो बार गलत और भ्रामक पोस्ट डाली गईं, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई और चुनाव प्रभावित हुआ। सामाजिक अपमान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा तथा इसका असर उनके परिवार पर भी पड़ा है। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.