हरदोई, मई 16 -- पचदेवरा। मानपारा गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही युवक पर अश्लील मैसेज भेजने, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानपारा निवासी मनीषा दीक्षित पत्नी हरिओम दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जलपापुर निवासी मुनक्कू उर्फ राघवेन्द्र पुत्र दिनेश पाल सिंह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल कर उसे परेशान कर रहा था। उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो अपलोड कर बदनाम करने का प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने साथियों चन्द्रपाल और ब्रजलाल के साथ पहुंच गया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परि...