फर्जी फेसबुक अकाउंट से छवि धूमिल करने का आरोप
फतेहपुर, जून 11 -- धाता। थाना क्षेत्र की एक युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उसके नाम से अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं। युवती का कहना है कि इन पोस्टों के कारण उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और परिवार व रिश्तेदारों के बीच गलत संदेश जा रहा है। उसने स्पष्ट किया कि उस फेसबुक अकाउंट से उसका कोई संबंध नहीं है और उसने कभी ऐसी सामग्री साझा नहीं की है। पीड़िता ने पुलिस से फर्जी अकाउंट की पहचान कर उसे तत्काल बंद कराने व आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित सोशल मीडिया अक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.