लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म बनाकर ई-वे बिल काटकर 98.71 लाख की जीएसटी चोरी की गई। जांच में खुलासा होने पर वरिष्ठ सहायक जीएसटी ब्रिजेंद्र यादव ने सआदतगंज थाने में फर्म की मालकिन सावित्री सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक जीएसटी विभाग के वरिष्ठ सहायक ब्रिजेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सावित्री सिंह ने 20 अप्रैल को उमा महेश्वर ट्रेडर्स के नाम से जीएसटी में फर्म का पंजीकरण कराया था। पंजीकरण के दौरान फर्म का पता सआदतगंज दर्शाया और बैंक का खाता बैंक ऑफ इंडिया भरेलपुर फिरोजाबाद बताया। आशंका होने पर जांच की गई। पता चला कि दो फर्मों से व्यवसायिक लेन देन किया गया था। लेन देन भी उन फर्मों के लिए हुआ है जिनका पंजीकरण पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.