फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। राज्य कर विभाग की जांच में एक बड़ी कर चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये के फर्जी लेन-देन और इनपुट टैक्स क्रेडिट का दुरुपयोग किया गया। उपायुक्त राज्य कर खंड-2 फतेहपुर शैवलिनी सिंह की तहरीर पर बिंदकी कोतवाली में संबंधित फर्म और उसके संचालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जांच में सामने आया कि राखी सक्सेना के नाम पर 16 जुलाई 2024 को फर्म का जीएसटी पंजीयन हुआ था। आवेदक ने अपना आवासीय पता किदवई नगर कानपुर बताया था। पंजीकृत यह फर्म वेस्ट पेपर और स्क्रैप कारोबार के नाम पर रजिस्टर कराई गई थी। चार अक्टूबर 2024 को राज्य कर उपखंड अधिकारी-2 देवेंद्र कुमार शुक्ला ने टीम के साथ फर्म में घोषित व्यवसाय स्थल जोनिहा में भौतिक सत्यापन किया। सत्यापन में फर्म का कोई अस्तित्व मौके पर नहीं मिला। न तो कोई व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.