फर्जी फर्म बनाकर 1.75 करोड़ की टैक्स चोरी, दो गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 12 -- फर्जी फर्म बनाकर पौने दो करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में माल थाने की पुलिस ने जालसाज चुंगा खां और सलमान रहमानी को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि कुछ लोग संगठित गरीबों को 10 से 15 हजार रुपये का लालच देकर उनके आधार, पैन, बैंक खाता, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज प्राप्त करते थे। फर्जी किरायानामा, बिजली का बिल तैयार कर जीएसटी फर्म रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ों की बोगस आईटीसी क्लेम बेचते थे। फर्जी ई-वे बिल तैयार कर लेन-देन को वैध दर्शाते थे। विगत 28 अगस्त को जीएसटी ऑडिट अनुभाग सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड 18 नरेश वर्मा ने माल के इब्राहीम पुर गाँव के पते पर दर्ज रामकली एंटरप्राइजेज पर 1.77 करोड़ का फर्जी आईटीसी लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.