कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर, संवाददाता। फर्जी फर्म बनाकर 1.73 करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है। फर्म ने करोड़ों रुपये के फर्जी बिल व ई-वे बिल भी जारी कर सरकार को गुमराह करने की कोशिश की। जीएसटी विभाग की जांच में खुलासा होने के बाद राज्य कर अधिकारी ने स्वरूप नगर थाने में फर्म स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। राज्य कर अधिकारी दीपक सिंह की तहरीर के अनुसार केंद्रीय क्षेत्राधिकार में पंजीकृत फर्म एसएस इंटरप्राइजेज को बीती 15 दिसंबर को जीएसटी नंबर जारी किया गया था। फर्म की स्वामिनी के रूप में प्रतापगढ़ के पर्वतपुर निवासी सिम्मी सिंह का नाम दर्ज है। जांच के दौरान जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 के दौरान फर्म द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाते हुए क...