कानपुर, जुलाई 8 -- फर्जी फर्म बनाकर 1.15 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले संचालक के खिलाफ राज्य कर विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि आरोपित ने करोड़ों की फर्जी खरीद-फरोख्त दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी का फायदा उठाया। डिप्टी कमिश्नर संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बोगस फर्म दिखाकर 186 करोड़ की आईटीसी कर दी क्लेमफर्म का विवरण राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर संतोष कुमार की तहरीर के अनुसार फर्म सर्वश्री कुमार इंटरप्राइजेज के संचालक उमेश कुमार हैं। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच में सामने आया कि सर्वश्री कुमार इंटरप्राइजेज को नौ अप्रैल 2025 को जीएसटी पंजीकरण मिला था। फर्म ने वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में 6.43 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई घोषित की थी।...