मुजफ्फर नगर, मई 6 -- मुजफ्फरनगर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी बी-फार्मा, जबकि दूसरा आरोपी सीए फाउंडेशन का कोर्स कर रहा है। आरोपियों की फर्जी फर्म के खाते में मात्र सात दिनों के भीतर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। जांच में सामने आया कि इस खाते से जुड़ी देशभर में 46 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें लगभग 14 करोड़ 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों साइबर ठगी से आई रकम का एक प्रतिशत देते थे。 यह भी पढ़ें- ठगों को खाता देने वाला दबोचापुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने बताया कि गृह मंत्रा...