मथुरा, फरवरी 19 -- राज्य कर विभाग और जमुनापार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रावल गेट, बलदेव रोड पर मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कूट रचित प्रपत्र के आधार पर फर्म बनाने एवं वास्तविक माल की पूर्ति के बिना बोगस आईटीसी पास कर सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने चेकबुक, एटीएम, पैनकार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल, सिम, रैंट एग्रीमेंट,चाबियों का गुच्छा, विभिन्न फर्मों की मुहर बरामद की हैं। फर्जी तरीके से फर्म बना कर बिना सामान की पूर्ति किये बगैर बोगस आईटीसी पास कर सरकार को लाखों रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने की सूचना राज्य कर विभाग टीम को मिली थी। इस पर मंगलवार को राज्य कर अधिकारी, मथुरा सुबोध कुमार ने टीम के साथ मामले की जानकारी करते हुए पुलिस से सम्पर्क किया। एसपी सिटी राजीव कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.