संभल, मई 4 -- रायसत्ती थाना पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का चालान कर दिया। राज्यकर अधिकारी-2 इंद्रजीत सिंह ने जनवरी महीने में रायसत्ती थाने में फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने फर्जी फर्म के मालिक मनमीत सिंह निवासी बेगम सराय हाल निवासी मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपी पर आरोप था कि माल की खरीद व बिक्री के बगैर केवल प्रपत्रों का आदान प्रदान किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...