कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोडीनयुक्त सीरप और नशीली दवाएं बेचने के आरोपित 50 हजार के इनामिया विनोद अग्रवाल को क्राइम ब्रांच और कलक्टरगंज पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उस पर उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में 65 से ज्यादा फर्जी फर्में बनाकर सिरप बेचने का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार को कानपुर लाया जाएगा। क्राइम ब्रांच विनोद अग्रवाल के बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। औषधि लाइसेंस की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित कोडीनयुक्त सिरप व नशीली दवाएं खरीदने और बेचने वाली फर्मों के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने दो माह के भीतर कलक्टरगंज थाने में चार, रायपुरवा, कल्याणपुर, हनुमंत विहार थाने में एक-एक मुकदमे कराए थे। इसमें अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक फीलखाना के पटकापुर के विन...