फर्जी फर्म को साइबर ठगी में प्रयोग कर रहा था अदनान
मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरनगर। फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले संगठित गिरोह के एक शातिर सदस्य को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है। आरोपी ने फर्जी पैन कार्ड व फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कर बैंक में खाता खुलवाया था।एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि एचडीएफसी बैंक में मैसर्स क्रिएटेव हेंडीक्राप्ट नाम से एक फर्म का खाता खुलवाया है। फर्म का प्रोपराइटर मोहित कुमार निवासी शेरपुर शहर कोतवाली को बनाया गया है। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर की सीएएफ जांच में यह नंबर अदनान चौहान निवासी गांव सलाहपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ के नाम पर पाया गया। खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों एवं सीएएफ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.