कानपुर, मई 20 -- कानपुर, संवाददाता। दो बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। स्थलीय निरीक्षण करने पर दोनों फर्म मौके पर नहीं मिलीं। जिसके बाद राज्य कर विभाग की महिला अधिकारी की शिकायत पर बेकनगंज पुलिस ने दोनों फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। सहायक आयुक्त राज्य कर कविता श्रीवास्तव के अनुसार अतुल ट्रेडर्स नाम की फर्म ने सितंबर 2025 में जीएसटी पंजीकरण कराया था। विभागीय जांच में सामने आया कि फर्म ने बिना किसी वास्तविक खरीद के करोड़ों रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाकर फर्जी कारोबार किया। फर्म ने लालजी रोलिंग मिल्स, जयेश स्टील ट्रेडर्स और कृष्णा स्टील सेल्स के नाम पर बोगस बिलिंग की जबकि पोर्टल पर खरीद का कोई रिकार्ड नहीं है। व्यापारिक स्थल पर किसी प्रकार का व्यापार नहीं मिला। आरोप है कि बोगस बिलिंग कर ...