फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद,संवाददाता। फर्जी प्लॉट योजना में फंसाकर एक व्यक्ति से 23 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी दमोदर यादव ने सेक्टर-11 चौकी में दी शिकायत में बताया कि एक कंपनी ने उसे किस्तों में प्लॉट देने का झांसा दिया। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2015 में एक व्यक्ति के कहने पर वह कंपनी के कार्यालय, दशमेश प्लाजा सेक्टर-20बी अजरौंदा चौक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसे हर महीने 1000 रुपये जमा करने पर 6 साल बाद 100 गज का प्लॉट देने का भरोसा दिलाया। घर की जरूरत को देखते हुए दमोदर यादव ने इस योजना में निवेश किया और कुल 23 किस्तों के रूप में 23 हजार रुपये जमा कराए। बाद में जब वह अगली किस्त भरने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां दफ्तर बंद मिला और जानकारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.