फर्जी प्लॉट के जाल में फंसाकर सैनिक की पत्नी से ठगे 60 लाख, शातिर प्रॉपर्टी डीलर सर्वेश पाण्डेय गिरफ्तार
श्रावस्ती, अप्रैल 21 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक सैनिक परिवार को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 60 लाख रुपये ठगने वाले शातिर प्रॉपर्टी डीलर गिरोह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और तेज हो गई है। मंगलवार को पुलिस ने इस गिरोह के वांछित सदस्य सर्वेश कुमार पाण्डेय को यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक गिरोह के पांच सदस्य जेल भेजे जा चुके हैं जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार रतन खंड आशियाना निवासी सर्वेश कुमार पाण्डेय उम्र 36 वर्ष एक शातिर प्रॉपर्टी डीलर है जो अपने गिरोह के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग की आड़ में लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। सर्वेश और उसके साथी फर्जी दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों को प्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.