फर्जी प्लॉटों के खेल में 32.80 लाख की ठगी, चार मुकदमें दर्ज
सहारनपुर, मई 18 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में फर्जी प्लॉट दिखाकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले कथित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर थाना मंडी व सदर बाजार पुलिस ने अलग-अलग तहरीरों पर चार मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पी और बाद में पैसे मांगने पर धमकियां दी गईं। चारों मामलों में कुल ठगी की रकम 32 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। गांव महेश्वरी खुर्द निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि मुजयन, आसिफ और मुकेश ने उसे फर्जी प्लॉट दिखाकर करीब 8 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि फर्जी मालिकों से मिलवाकर सौदा कराया गया और बाद में जांच में पता चला कि जमीन का उनसे कोई संबंध नहीं था। पैसे वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.