फर्जी प्रवेश पत्र लेकर साक्षात्कार देने पहुंची छात्रा, एफआईआर
प्रयागराज, जून 17 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती 2022 के साक्षात्कार के दौरान बुधवार को फर्जी प्रवेश पत्र लेकर साक्षात्कार देने पहुंची छात्रा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर कराई गई है। बुधवार को प्रथम पाली के साक्षात्कार के दौरान रसायन विज्ञान विषय की एक महिला अभ्यर्थी ने चयन आयोग में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह रसायन विज्ञान की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण है, परंतु उसका साक्षात्कार पत्र डाउनलोड नहीं हो रहा है। कार्यालयीय अभिलेखों एवं अभ्यर्थिनी के दावे की जांच करने पर पता चला कि वह लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं है। उसने लिखित परीक्षा के लिए चयन आयोग की ओर से जारी प्रवेश-पत्र में कूटरचित ढंग से प्रवक्ता रसायन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.