देहरादून, सितम्बर 22 -- नीट में फर्जी प्रमाण पत्र से आवेदन कर एमबीबीएस में सरकारी कॉलेज में सीट पाने के मामले में एसआईटी ने बिहार निवासी एक सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र से दाखिले के मामले में यह गिरफ्तारियां की गई हैं। आरोपियों में एक मेरठ की कंसलटेंसी का बिहारी निवासी संचालक और एक दाखिला पाने वाली छात्रा का पिता शामिल हैं। एसआईटी के राडार पर मामले में 10 से 12 और लोग भी आए हैं। इनमें कुछ जल्द गिरफ्तारी किए जा सकते हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस और बीडीएस के 778 दाखिलों की होगी जांच, नीट के कोटे में गोलमाल का शक बताया कि बीते 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमनटाउन थाने में क्षेत्रीय पटवारियों ने पांच लोगों प...