भदोही, अप्रैल 18 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कार्यालय सुरियावां में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला अब गरमाने लगा है। शनिवार को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को ब्लॉक में बुलाकर पूछताछ की गई। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा सहायक पंचायत के खिलाफ सुरियावां थाने में तहरीर दे दी गई है। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय अधिकारियों में अफरा-तफरी मचा हुआ है। एक दिन पूर्व सुरियावां ब्लॉक से आधा दर्जन फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला संज्ञान में आया था। ब्लॉक में संबंधित सेक्रेटरी को बुलाकर पूछातछ की गई। बीडीओ सुरियावां ब्रजेश नारायण तिवारी ने बताया कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला संज्ञान में आया है। यह भी पढ़ें- जन्म प्रमाण पत्र विवाद में सचिव से अभद्रता का आरोप ऐसे में हर स्तर से जांच करते हुए मामले में सख्...