देहरादून, अक्टूबर 11 -- उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच के बीच देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को हटा दिया है। जांच पूरी होने के बाद नए कर्मचारियों की तैनाती कर केंद्र दोबारा खोला जाएगा। उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। जांच में पता चला कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित बनकर फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाए गए थे। ये प्रमाण पत्र देहरादून के जनाधार केंद्र से जारी हुए थे। मामले में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दो पटवारियों को निलंबित किया था और केंद्र के तीन कर्मचारियों को हटा दिया था। वहीं, संबंधित प्रमाण पत्र निरस्त किए गए ...